सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंरगाले ने पुलिस अधीक्षक से की

Join Us

आदिवासी नाबालिग बालिका को बेहला फुसला कर भगाकर ले जाने वाले कार्तिक विश्वकर्मा को
गिरफ्तार करने की मांग
सीहोर। सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला भेट कर ज्ञापन सौंपते हुए मांग करते हुए बताया कि श्रीमती लीलाबाई पति नारायण सिंह भिलाला, निवासी स्वदेश नगर वार्ड क्रं. 4, थाना सिटी कोतवाली अन्तर्गत की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को पौता आयूष भिलाल उम्र 8 वर्ष के सामने दिनांक 2 मई 2025 को सांय 4 बजे महुआखेड़ी निवासी कार्तिक विश्वकर्मा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। लीलाबाई ने बताया कि इसके एक माह पूर्व भी अनावेदक विश्वकर्मा एक दिन के लिये नाबालिग बालिका को भगा कर ले गया था तब भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई, जिसके चलते पुन: भगा कर ले जाने पर फरियादी आविासी महिला लीला बाई एंव पति नारायण सिंह भिलाला ने बताया कि थाने में नाम दर्ज कार्तिक विश्वकर्मा की रिपोर्ट करने के पश्चात भी नामदर्ज प्रकरण जो विभिन्न धाराओं के तहत बनता है पंजीबद्ध नही किया गया है, बमुश्किल दिनांक 6 मई 2025 को एफआईआर नम्बर 0347 बीएनएस की धारा 2023, 137/2 अज्ञात व्यक्ति के नाम से शिकायत दर्ज की गई है तथा पीडि़त आदिवासी परिवार ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से मांग की है कि चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करते हुए विभिन्न धाराओ के तहत आरोपी को जेल भेजा जावे। मांग करने वालों प्रमुख रूप से नरेन्द्र खंगराले, दीपक सोनकर, श्रीमती लीलाबाई भिलाला, नारायण सिंह भिलाला आदि शामिल हैं।

Previous articleभरतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किये हमले के  समर्थन में मुस्लिम समाज ने मनाया जश्न
Next articleदेश के वीर जवानों के द्वारा आतंकी ठिकानों को ढेर करने पर किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में किसानों ने डांडिया नृत्य कर किया खुशी का इजहार