सीहोर। मंगलवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में सीहोर निवासी बेटे पार्थ राठौर ने 97 अंक तथा प्रदेश में 2 टॉप नंबर पर आने नगर पालिका में स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासियों ने पार्थ राठौर का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार के द्वारा विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। आपकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम आज सामने आया है। बेटे को उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को लगन और अनुशासन से पढ़ाई करने की सलाह दी। साथ ही आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया।








