टीआईटी कॉलेज छात्राओ से गैंग रेप, ब्लैकमेलिंग मामला

Join Us

भोपाल(ए)। भोपाल में टीआईटी कॉलेज छात्राओं से रेप कर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में अशोका गार्डन पुलिस ने दो और पीडि़ताओ की जानकारी जुटा ली है। पुलिस सूत्रो के अनुसार दोनो महिलाओ तक पुलिस फरहान के मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए पहुंची। पता चला की वह दोनो शादीशुदा है, इन दोनो को आरोपी फरहान ने अपना शिकार बनाया था। लेकिन वह सामाजिक बदनामी के कारण सामने नहीं आना चाहती है। सूत्रो की मानी जाये तो दोनो महिलाओ ने पुलिस को बतायसा की वह साल 2022 से उसके संपर्क में थी। दोनों युवतियों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, और दोनों अब शादीशुदा हैं। एक युवती का बच्चा भी है। हालांकि पुलिस ने तीन दिनों तक महिलाओ को आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर हर तरह की मदद और साथ देने की बात कही लेकिन वह सामने आने को तैयार नहीं हुई। हालांकि उन्होंने आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि फरहान द्वारा सात युवतियों से दुष्कर्म किये जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें से पांच सामने आ चुकी हैं।
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी भोपाल आकर दो दिनों तक पूरे प्रकरण को लेकर अपनी रिपोर्ट बनाएगा।
*क्लब 90 को लेकर उठ रहे है सवाल
फरहान और उसके गिरोह के साथी सैयद अली, साहिल के मोबाइल और अन्य गेजेट्स में मिले युवतियों के साथ फोटो और वीडियो क्लब-90 के हैं। हालांकि पुलिस क्लब के दो कमरों को बंद कराकर उनकी जांच भी कराई है। क्लब 90 हथाईखेड़ा डैम की जमीन लीज पर लेकर चलाया जा रहा है। यह लीज मेहरबान गुर्जर के नाम पर थी, लेकिन उसकी देखरेख अब मुकेश गुर्जर कर रहा है। सूत्रो की मानी जाये तो क्लब-90 में राजधानी सहित आसपास के रंगीन मिजाज युवाओ और युवतियो की मनपसंद जगह मानी जाती है। इस पर ठोस कार्यवाही न होने पर कई सवाल उठ रहे है।
*सात आरोपियो में एक लगा चुका है फांसी
ज्यादती करते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में सात आरोपी है। इसमें मुख्य आरोपी फरहान है। उसके अलावा सैयद अली, साद, साहिल अली उर्फ पन्ना, अबरार और नाबिल है। वहीं सातवें आरोपी हामिद ने दिसंबर, 2024 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस पॉच आरोपियो को दबोच चुकी है, लेकिन अबरार अभी भी फरार चल रहा है।
*फरहान का हुआ शार्ट एनकांउटर, छठवा मामला दर्ज
मामले के मुख्य आरोपी फरहान के खिलाफ रातीबड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जोन 1 प्रियंका शुक्ला ने बताया की गैंगरेप के मुख्य आरोपी फरहान पूछताछ के लिए शुक्रवार को रिमांड पर लिया गया था। उसने अपने अन्य आरोपी साथी अबरार के साथ सीहोर के बिल्किसगंज में रुकने की बात बताई थी। शुक्रवार को अशोका गार्डन पुलिस फरहान को साक्ष्य इक_ा करने बिल्किसगंज ले जा रही थी। इस दौरान रात 11 बजे ग्राम रातीबड़ में ग्राम सरवर के पास फरहान ने लघुशंका करने का कहा। और गाड़ी रुकने के बाद उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करते हुए पुलिस स्टाफ़ में मोजूद एसआई विजय भामरे की पिस्टल छीनने की कोशिश की। एसआई और फरहान में झूमा झटकी हुई और एसआई की पिस्टल से गोली चल गई जो फरहान के पेर में लग गई। फरहान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसआई विजय भामरे की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने फरहान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फरहान के खिलाफ भोपाल शहर के बागसेवनिया, अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। उसके खिलाफ रातीबड़ थाने में दर्ज छठवां मामला है।

Previous articleहिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
Next articleसिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे