दसवीं की छात्रा ने दोस्ती खत्म की तो युवक ने रास्ते में रोककर की मारपीट

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। ऐशबाग की रहने वाली दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के दोस्त ने डरा धमकाकर उसके पर्सनल फोटो ले लिए थे। बाद में जब छात्रा ने उससे बात बंद कर दी तो उसने ये फोटो उसकी मां को भेज दिए।दो दिन पहले उसने छात्रा से मारपीट भी की। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छेडख़ानी, पॉक्सो और मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहती है। दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले अमन यादव से उसकी दोस्ती थी।
दोनों मोबाइल फोन पर बात किया करते थे। यह बात जब छात्रा के घर वालों को पता चली तो उन्होंने छात्रा को दोस्ती खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा ने युवक से बात करना बंद कर दी।
युवक ने छात्रा से मुलाकात कर बहला-फुसलाकर एक मोबाइल दे दिया। उसने कहा कि जब भी मैं फोन करूं तो इसी पर बात करना। छात्रा ने मोबाइल फोन ले लिया। कुछ दिन बाद ही युवक ने छात्रा से अपने न्यूड फोटो भेजने को कहा।छात्रा ने मना किया तो उसने धमकी दी कि मैं तुम्हारे घर वालों को बता दूंगा कि तुम मेरे दिए गए मोबाइल फोन से चोरी छिपे बात करती हो। धमकी से डरकर छात्रा अपने न्यूड फोटो भेज दिए। यही फोटो युवक ने बाद में छात्रा की मां को भेज दिए। इसके बाद छात्रा के परिवार के लोगों ने युवक को जमकर फटकार लगाई और बेटी से दूर रहने को कहा। 2 दिन पहले छात्रा जब खेलने के लिए मैदान पर जा रही थी तभी रास्ते में युवक मिल गया। वहां उसने छेडख़ानी करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने पॉक्सो, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleफिर 5 हजार करोड़ का कर्ज ले रही मोहन सरकार
Next articleकृषि आधारित उद्योगों के लिए सरल और अनुकूल हैं राज्य सरकार की नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव