केन्द्रीय सूचना आयोग दिल्ली की विडियो कांफ्रेंस में शामिल होगें श्री खंगराले

Join Us

 बैठक दिनांक 5 मई 2025 सुबह 11:50 बजे कलेक्टर कार्यालय एनआईसी स्टुडिया कक्ष क्रं.14 सीहोर
सीहोर। अ.जा.ज.पि.वर्ग अल्प संख्यक कल्याण परिषद् प्रदेश महामंत्री पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले (पत्रकार) द्वारा महु छावनी परिषद (इन्दौर) के लोक सूचना अधिकारी लक्ष्मण रमण दीपक तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी सतीश अग्रवाल से दिनांक 17/10/2023 सूचना के अधिकार के तहत् सीहोर नपा में तथा कथित भाजपा पार्षद जिसका जन्म एंव परिवार लुनियापुरा महु का है, के द्वारा सन 1950 का रिकार्ड दिये बिना तहसील सीहोर से सांठ गांठ कर लुनिया पिछड़ा वर्ग होते हुए बेलदार अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त कर वार्ड क्रं. 11 से चुनाव जीता है। महु में कक्षा केजी प्रथम से 12 वी तक अध्ययन दौरान स्कालर पंजी में जाति लुनिया पिछड़ा वर्ग आ रही है। उक्त के पिता, दादा व चाचा जिनके जन्म का भवन क्रमांक 2309 राजस्व रिकार्ड महु में दर्ज है। जिसका भवन टेक्स 20 हजार रूपये बकाया है, जिसकी आरटीआई के तहत जानकारी चाही गई थी। अधिकारियों द्वारा जानकारी सांठ गांठ कर प्रदान नही की। आरटीआई कार्यकर्ता खंगराले द्वारा महु थाने में अधिकारियों के विरूद्ध धारा 167, 188, 420 व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग की थी एंव व्यथीथ होकर द्वितीय अपील केन्द्रीय सूचना आयोग दिल्ली को की गई थी। आरटीआई प्रकरण मामले की सुनवाई हाईब्रिड (भौतिक व विडियो कांफ्रेसिंग) बैठक दिनांक 5/5/2025 सुबह 11:30 बजे सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय एनआईसी स्टूडियो कक्ष क्रं. 14 में रखी गई है। उक्त वर्चुअल बैठक में मुख्य सूचना आयोग दिल्ली सिनियर आईइएस हीरालाल सामरिया, विनोद कुमार तिवारी, कलेक्टर बालागुरु के. अपीलार्थी नरेन्द्र खंगराले उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेगें। ज्ञात हो कि अजा हाई पावर कमेटी जिसमें फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाता है। डॉ.ई. रमेश कुमार प्रमुख सचिव अजा द्वारा कथित पार्षद के विरूद्ध जिसने सांठ-गांठ कर तहसील से फर्जी अजा प्रकाण पत्र बना लिया गया है। कलेक्टर को समय सीमा में पत्र लिखकर जवाब मांगा है। खंगराले ने बताया कि कलेक्टर का जवाब मिलते ही जाति प्रमाण पत्र निरस्त होना तय है एंव तथा कथित पार्षद व सीहोर के पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पर 420 का प्रकरण दर्ज होकर जाति प्रमाण पत्र जप्त किया जावेगा। सम्भाग आयुक्त भोपाल को शिकायत पहुंचने पर पार्षद चुनाव निरस्त की प्रबल सम्भावनाऐं हैं। खंगराले ने आगे बताया कि पूर्व में भी हाई पावर छानबीन समिति द्वारा बेलदार अनुसूचित जाति के बनाये गये प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाकर उन्हें लुनिया जाति का घोषित किया गया है।

Previous articleपूर्व सीएम शिवराज चौहान जी करेंगे सीहोर नगर पालिका परिषद के 56 करोड़ों के विकास कार्य का भूमि पूजन
Next articleअहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन