बीएसआई मैदान पर टीम यामनी ने टीम प्रियांशी को सात विकेट से हराया

Join Us

 अंश यादव ने खेली 107 रन की विस्फोटक पारी
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए के तत्वाधान में इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इसमें टीम यामनी ने टीम प्रियांशी को सात विकेट से हराया। इस मौके पर पीपीसीए अकादमी के कोच अतुल त्रिवेदी, चेतन मेवाड़ा और आदर्श राय ने टीम यामनी के विस्फोटक बल्लेबाज अंश यादव के मात्र 91 गेंद पर 107 रन की पारी के लिए मैन आफ द मैच प्रदान किया।
शुक्रवार की सुबह हुए इस मैच में टीम प्रियांशी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने निर्धारित 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। इसमें विकास ने 22 रन, वरुण शुक्ला ने 77 गेंद पर 78 रन, अंशुल ने 12 रन और कुलदीप ने 13 रन की पारी खेली। इधर टीम यामनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निर्मल, तनिश्क, नैतिक गोहिया और जय जाटव ने दो-दो विकेट औ आशीष-केशव ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम यामनी ने 27.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इसमें अंश यादव ने नाट आउट 91 गेंद पर 107 रन, आदर्श राय ने 25 रन की पारी खेली। इसके अलावा राजेन्द्र गौर ने दो विकेट और अभिजीत ने एक विकेट हासिल किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार की सुबह टीम यामीन और अंजली के मध्य मैच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में चार टीम का चयन किया गया है।

Previous articleडॉ. जैन अंतराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित शोध के लिए हुए सम्मानित
Next articleश्रद्धा भक्ति सेवा समिति के तत्वाधान में जगद्गुरु शंकराचार्य का जन्मोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया