38 हितग्राहियों को मिला संबल-नपा कार्यालय में हुआ सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ

Join Us

सीहोर। बुधवार को नगर पालिका सभाग्रह में मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अनुग्रह राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के अलावा नगर पालिका अमला और पार्षद मौजूद रहे।
योजना के तहत नगर के विभिन्न वार्डों के कुल 38 हितग्राहियों को सामान्य मृत्यु होने पर कुल 82 लाख की राशि सीधे हितग्राहियों के खातो में डाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि खातों में ट्रांसफर की। नपा सभाग्रह में सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस संबंध में नगर पालिका अमले ने बताया कि इसमें 35 हितग्राहियों को दो-दो लाख के अलावा तीन लोगों को चार लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की संबल योजना उस परिवार को संबल देने का काम कर रही है, जिसके सदस्य की अचानक मृत्यु हो जाती है। उस परिवार को प्रदेश सरकार सहायता राशि देती है। नपाध्यक्ष और पार्षदों ने सभी हितग्राहियो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Previous articleप्राचीन श्री हंसदास मठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, सात दिवसीय शिव महापुराण
Next articleदिग्विजय सिंह बोले- देश हित में फैसले लें पीएम कांग्रेस ने मोदी को पूरे अधिकार दिए, शादी में शामिल होने सीहोर पहुंचे थे