सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रण पत्र का वितरण किए गए है। बुधवार को सुबह शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम की पूजन और महा आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं चार मई रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा, युवा अध्यक्ष रजत व्यास सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों शहर के अन्य स्थानों पर घर-घर पहुंचकर ब्राह्मणजनों को पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर निमंत्रण दिया। इस मौके पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम के नारे भी लगाए। अब तक करीब 25 सौ से अधिक आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे है। इस वर्ष ब्राह्मण समाज के द्वारा आगामी दिनों में महोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की जाएगी, इसके पश्चात महिला मंडल के द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा महिला मंडल के ओर से कलश पूजन, थाली सजावट सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं आगामी 4 मई को शाम चार बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। जो शहर के खजांची लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे शहर के बाल विहार ग्राउंड पर भोजन प्रसादी का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषों के ओर से सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए लाल रंग की साड़ी रहेगी। अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुदीप व्यास, महिला संगठन अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेश दुबे, संयोजक चंद्रकिशोर शर्मा, विनय भटेले, युवा संगठन अध्यक्ष रजत व्यास, महामंत्री रमांकान्त समाधिया, महिला संगठन चल समारोह अध्यक्ष प्रतीक्षा शर्मा, युवा महिला संगठन अध्यक्ष बरखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दुबे-रुपेश तिवारी आदि शामिल है।








