वर्ल्ड एनवायरमेंट हेल्थ एंड सेफ्टी डे कार्यक्रम पर हुआ व्याख्यान

Join Us

सीहोर। श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर में वर्ल्ड एनवायरमेंट हेल्थ एंड सेफ्टी डे का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.एस सुरेश प्रोफेसर एंड हेड केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑ$फ टेक्नोलॉजी भोपाल द्वारा दिया गया व्याख्यान अति ज्ञानवर्धक था उन्होंने प्राकृतिक पर्यावरण की जानकारी साझा की और कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना, मानव स्वास्थ्य और कल्याण प्रभावित  हो सकता है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अगर अपने स्तर पर भी पर्यावरण को बचाने की कोशिश करे, संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करे और प्रदूषण में बढ़ावा ना दे तो भी पर्यावरण की सुरक्षा हो सकती है. इससे कई बड़ी आपदाओं को भी रोका जा सकता है। जीवनशैली की किन आदतों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए और किस तरह पर्यावरण की क्षति को रोका जाए इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण सुमित ओझा द्वारा दिया गया कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ हेमंत शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय राठौर सहित समस्त संकाय अध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन एवं पृथ्वी की पुकार नाटक की प्रस्तुति दी गई। अंत में अतिथि और शिक्षक गण द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम को संपन्न किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रुचि चौहान एवं मनोज गंदवाने ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ प्रियंका झवर द्वारा किया गया।

Previous articleसुसंस्कार संवर्धन संदेश और यज्ञ आहुतियों की सुगंध से महका क्षेत्र आज किया जाएगा प्रसादी का वितरण
Next articleआज से श्री हंसदास मठ मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ