दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, झारखंड में ‘ऑरेंज अलर्ट’; कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्लीवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि पूर्वोत्तर भारत में 27 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 26 से 29 अप्रैल के बीच पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में 30 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। शनिवार को दिल्ली में पिछले तीन वर्षों का सर्वाधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पंजाब के बठिंडा में (43.9एष्ट), पटियाला में (42.8एष्ट), लुधियाना में (41.3एष्ट) और हरियाणा के रोहतक में (43.6एष्ट), हिसार में (41.5एष्ट), सिरसा में (42एष्ट) और भिवानी में (41.7एष्ट) डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
आने वाले दिनों में राहत
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मई के पहले सप्ताह में और अधिक आंधी-बारिश की गतिविधियों की उम्मीद है। झारखंड के 13 जिलों में 26-27 अप्रैल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleमन की बात : पीएम मोदी ने दी डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि, स्पेस स्टार्टअप की दी जानकारी