अन्नदाता किसानों का आरोप मंडी में गंदगी का साम्राज्य

Join Us

सीहोर। लंबे समय से शहर के कृषि उपज मंडी में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण अन्नदाता किसान परेशान है। यहां पर पानी की टंकी में गंदगी व्याप्त होने के कारण किसान बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। किसानों का आरोप है कि भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार से पानी लाने को विवश होना पड़ रहा है।
इसको लेकर जनहित मोर्चा की ओर से रोलूखेड़ा निवासी विष्णु परमार ने बताया कि यहां पर किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी में गंदगी व्याप्त है, जिससे किसानों अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां पर पार्क की दुर्दशा है। इसको लेकर किसान दुर्गा प्रसाद, राय सिंह, महेन्द्र पटेल, भगवान सिंह और सुरेश ने जिला प्रशासन से किसानों के लिए गर्मी के दिनों में ठंडे पानी की व्यवस्था कराने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

Previous articleसंविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आज विधायक को सौंपेंगे ज्ञापन
Next articleप्रधानमंत्री आवास योजना से कोई भी हितग्राही ना रहे वंचित सभी का सर्वेे कराकर दिया जाये आवास योजना का लाभ