मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां बेहतर होगी।
वृष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगें घर में खुशी का महौल बना रहेगा। आज आपका व्यवस्थित और सकारात्मक दृष्टिकोण हर जगह उचित तालमेल बनाकर रखेगा। आज व्यवसाय से संबंधित गतिविधि करते समय अपने कार्य क्षमता पर भरोसा रखें । बिजनेस बढ़ाने के लिए नए शोध और योजनाओं की जरूरत है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। व्यक्तिगत रिश्ते में चल रही समस्याओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। ज्यादा सोच विचार करने से आपकी कार्यप्रणाली पर असर पड़ सकता है।
कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे । आज कोशिश करने पर मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। परंतु लेनदेन के मामलों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी।
सिंह राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ समय बीतेगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज दूसरों के मामले में दखलंदाजी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह द । आज बीती हुई नकारात्मक बातों को दिमाग पर हावी न होने दे, क्योंकि इस वजह से सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं उलझन महसूस होगी। साथ ही अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि: आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की रूपरेखा बना ले । आपकी सकारात्मक सोच आपको निर्णय लेने में सहयोग करेगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए फैसला करना कठिन होगा। आज किसी समस्या से आपको राहत मिलने वाली है और परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय बीतेगा। जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद होने वाला है। आज आपको आय के नए रास्ते सामने नजऱ आ सकते हैं। आज ऑफि़स में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर की गई मेहनत में सफलता हासिल होगी।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधान रहें। आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आपकी सूझबूझ से हल भी निकलते जाएंगे। खासकर इस राशि की महिलायें अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें। आज व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
मीन राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपका पिछले काफी समय से रुका हुआ काम हल होने वाला है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। अपना कुछ समय किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थी वर्ग अपना प्रोजेक्ट पूरा होने से गर्व महसूस करेंगे। आज समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है।







