मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ कहीं मंदिर दर्शन करने जाएंगे।
वृष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम बच सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता के योग बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
सिंह राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्तें में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर आज जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें।
तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा।
वृश्चिक राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है, जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको रिलैक्स फील होगा। बच्चे आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।
मीन राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कार्यों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे।






