भोपाल (ए.)। पिपलानी थाना इलाके में में इवनिंग वॉक कर रहे वृद्व को अपना निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल झपटकर ले गये। थाना पुलिस के अनुसार भवानी धाम कॉलोनी में रहने वाले सुदर्शन शर्मा (71) ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वह रोजाना की तरह 20 अप्रेल की शाम करीब साढ़े छह बजे मार्निंग वॉक करने निकले थे। पैदल टहलते हुए छत्रसाल नगर से गुजर रहे थे, उसी समय एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास आये इससे पहले वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर हाथ में पकड़ा मोबाइल छीना और तेज स्पीड से भाग गये। बाद में उन्होनें थाने में शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने सुदर्शन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पचहान जुटाने के लिये पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही इलाके के निगरानीशुदा बदमाशो की कुंडली खंगाल रही है, साथ ही दूसरे थाना इलाको में जाकर झपटमारी करने वाले आरोपियो से भी पूछताछ की जा रही है।








