वॉट्सऐप चैट लीक , अमृतपाल समर्थकों ने रची अमित शाह, रवनीत बिट्टू समेत कई नेताओं पर हमले की साजिश!

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर हमले की साजिश रचने के आरोप में पंजाब पुलिस ने मोगा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस साजिश का खुलासा एक व्हाट्सएप ग्रुप वारिस पंजाब डे टीम की लीक हुई चैट से हुआ है।जानकारी के अनुसार यह व्हाट्सएप ग्रुप कथित तौर पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा चलाया जा रहा था, जो इस समय असम के डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद हैं। उनकी हिटलिस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और सीनियर अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी थे। अमृतपाल के समर्थक उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट की अवधि बढ़ाने से गुस्से में थे। इसी वजह से खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने अमृतपाल के 25 से 30 समर्थकों के खिलाफ मोगा में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद 2 समर्थकों को अरेस्ट कर लिया गया है। इनमें एक आरोपी लुधियाना में खन्ना के न्यू मॉडल टाउन का बलकार सिंह और दूसरा मोगा का नाबालिग है। बिक्रम मजीठिया ने अमृतपाल के कथित ऑडियो क्लिप्स जारी किए हैं, जिसमें वो गैंगस्टरों से रिश्तों, लूट के माल और राजनैतिक साठगांठ की बात कर रहा है। मजीठिया ने एनआईए जांच की मांग की है।

 

Previous articleरियल स्टेट से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में महेश बाबू को ईडी ने भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने को कहा
Next articleदिल्ली में भीषण गर्मी और बिजली कटौती पर आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना