आतंकी तहव्वुर राणा को सता रही परिवार की याद, परिजनों से बात करने के लिए दायर की अर्जी

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। मुंबई हमलों का मास्टमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को अपने परिवार की याद सता रही है। तहव्वुर राणा अपने परिवार के लोगों से बात करना चाहता है। इसकी इजाजत के लिए उसने एक अर्जी दायर की है। हाल ही में उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। दिल्ली के एक जज ने राणा की याचिका पर नोटिस जारी कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा है
परिजनों से बात करना चाहता है राणा
आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने अदालत से अपने परिजनों से बात करने की अनुमति मांगी है। राणा ने 19 अप्रैल को अपने वकील के माध्यम से विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की अदालत में यह याचिका दायर की थी। न्यायाधीश ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 23 अप्रैल तक इस पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को अदालत ने 18 दिन की हिरासत में भेज दिया था। एनआईए ने अदालत को बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने भारत यात्रा से पहले पूरे ऑपरेशन की योजना राणा से साझा की थी।
अमित शाह को मारने की साजिश: वारिस पंजाब दे ग्रुप में चैट… रवनीत बिट्टू भी निशाने पर, वीडियो से खुला राज
हेडली के संपर्क मे था राणा
एनआईए के अनुसार संभावित चुनौतियों को देखते हुए हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा, जिसमें उसने अपनी संपत्तियों और अन्य चीजों का ब्यौरा दिया था। हेडली ने राणा को पाकिस्तानी नागरिक इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की इस साजिश में संलिप्तता की जानकारी भी दी थी, जो इस मामले में सह-आरोपी हैं।

 

Previous article‘हिंदुओं के जान की कीमत पर चल रही ममता बनर्जी सरकार’, विहिप ने प. बंगाल में किया राष्ट्रपति शासन की मांग
Next articleखाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सतत कार्यवाही जारी