बेंगलुरु (आरएनएस)।: देश की आईटी सिटी बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय वायुसेना के एक फाइटर पायलट विंग कमांडर आदित्य बोस के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की गई और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता सीवी रमन के साथ भी दुव्र्यवहार किया गया। इस हमले में विंग कमांडर बोस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना बीते रविवार शाम की है, जब विंग कमांडर आदित्य बोस अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और उसे रोक लिया। विंग कमांडर बोस ने इस पूरी घटना का एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिसने पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा दिया है।वायरल वीडियो में विंग कमांडर बोस ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था और कन्नड़ भाषा में गाली देते हुए उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर डीआरडीओ (ष्ठक्रष्ठह्र) का स्टीकर लगा हुआ था, जिसे देखकर बदमाश और भी ज्यादा आक्रामक हो गए और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। बदमाशों ने उनकी पत्नी, जो खुद भी एक वायुसेना अधिकारी हैं, के साथ भी बदसलूकी की।








