कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा जताई जा रही नाराजगी ।
सीहोर। जारी है काली पट्टी बांधकर विरोध। अभी तक कृषि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित लाभ संबंधी कोई कार्य नहीं किए गए , निम्न के चलते अधिकारी व कर्मचारी अंत तक लगातार काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। पूरे प्रदेश में कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी 21 अप्रैल को कलम बंद व 22 अप्रैल को सामूहिक अवकाश में रहेंगे । अप्रैल अंत तक यदि विभाग के हित में शासन द्वारा ठोस कदम नहीं लिया गया तो 1 मई 2025 से शुरू करेंगे हड़ताल।
अधिकारियों का कहना है 20 से 25 वर्षों से कोई प्रमोशन नहीं किए गए ।
तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के समय मान वेतनमान (वेतन वृद्धि) के लाभ नहीं दिए गए तथा पांच स्तरीय वेतनमान के लाभ से भी वंचित रखा गया जिससे लंबे समय से पदोन्नति न होने से विभागीय ढांचा चरमरा गया हैं। साथ ही तकनीकी विभाग होने के कारण विभाग में संचालक कृषि का पद तकनीकी अधिकारियों से ही भरा जाना चाहिए।








