राष्ट्रवीर अमर शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल पर लगेगा दो दिवसीय शहीद मेला

Join Us

 मेले के आयोजन को लेकर बैठक हुई आयोजित
भोपाल (आरएनएस)। राष्ट्रवीर अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस को याद करते हुए समाधि स्थल पर 18 और 19 अप्रैल को दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती सहित अन्य संबंधितजन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अमर शहीद तात्या टोपे शहीद मेला शिवपुरी जिले के लिए एक बड़ा आयोजन है जिसे पूर्ण गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ को कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए हैं।
दो दिवसीय मेले में 18 अप्रैल को प्रात: 8:00 बजे जिला जेल शिवपुरी से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई समाधि स्थल पर पहुंचेगी। प्रात: 9:00 बजे ध्वजारोहण और गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और अस्त्र-शास्त्र एवं चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। 18 और 19 अप्रैल की शाम को समाधि स्थल पर देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Previous articleबैरसिया के खेजड़ा घाट, हथाईखेड़ा डेम और वन विहार तालाब में चला श्रमदान और सफाई अभियान
Next articleभाजपा द्वारा ईडी का दुरूपयोग राजनैतिक एजेंडा, देश में अघोषित आपालकाल का संकेत: जीतू पटवारी