मेष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। आज मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे और विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। जिससे कई समस्याओं का समाधान मिलने में भी आसानी होगी। आज परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आज पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। छात्रों को आज लापरवाही करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का उचित ध्यान रखें।
मिथुन राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा 7 कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में नया काम सामने आ सकता है, जिसे आप बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट इन्जीनियर्स के लिए आज का सफलता दिलाने वाला है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति सचेत रहें। आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। लेकिन ध्यान रखिए, सफलता हासिल करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
सिंह राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। मित्र के साथ किसी विदेश कीयात्रा का योग बन रहा है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी 7 इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों से समय-समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी।
तुला राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। अगर आपका सरकारी मामला रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन परिवार वालों को प्रसन्न करेगा। धार्मिक गतिविधियों मे आज आपका सुखद समय व्यतीत होगा। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास का उचित परिणाम हासिल होगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का भरपूर समर्पण रहेगा। आपकी एकाग्रता और उपस्थिति माहौल को अनुशासित रखेगी। आज घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में आपका पूरा सहयोग रहेगा।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रखेंगे और निजी कामों के लिए भी समय निकालने में सफल होंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद और स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है।
मकर राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आयेगा। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें तो सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज ज्यादा फायदा होगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढिय़ा साबित होंगे। आज आपको किसी काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कामों में आपको सफलता मिलेगी परिवार को जोडक़र चलने से आपकी भूमिका बड़ी हो जाएगी, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा आपको गर्व होगा।
विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। नवविवाहित आज शॉपिंग करने जायेंगे।






