मुल्लांपुर (ए)। पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में जीत के इरादे से उतरेगी। पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है और वह इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। उसे इस मैच में अपने घरेलू मैदान का भी लाभ मिलेगा। पिछले मैच में टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर के 82 रनों की सहायता से 245 रन बनाये थे। इसके बाद भी टीम अपने इस स्कोर का बचाव नहीं कर पायी थी। ऐसे में साफ है कि उसके गेंदबाजों को अब बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मोहली के इस मैदान को बल्लेबाजी विकेट माना जाता है। यहां अधिकतर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 से अधिक रन बनाने में सफल रही है। ऐसे में पंजाब के टीम को यहां बेहतर रणनीति से उतरना होगा।पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का मनोबल भी पिछले मैच के बाद कमजोर हुआ है। उसके दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों पर पिछले मैच में जमकर रन बने थे। ऐसे में इन्हें बेहतर गेंदबाजी करनी होगी। इन दोनों ने पिछले मैच में सात ओवर में ही 96 रन दिये थे। इसे देखते हुए पंजाब की टीम पिच को लेकर संशय में होगी।पंजाब अगर इस मैच के लिए सपाट विकेट तैयार कराती है तो भी पक्का नहीं है कि उसके गेंदबाज 220 रन तक के स्कोर का बचाव कर लेंगे क्योंकि कोलकाता की टीम में सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। पंजाब की गेंदबाजी इकाई का इकॉनमी रेट भी अब तक अच्छा नहीं रहा है। उसके स्पिनर यजुवेन्द्र चहल ने 5 मैचों में प्रति ओवर 11.13 रन दिए हैं और केवल दो विकेट लिए हैं।
पंजाब अगर धीमा विकेट तैयार करवाता है तो उसका यह प्रयोग भी नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि नाइट राइडर्स के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण जैसे अच्छे स्पिनर है जो अनुकूल हालातों का पूरा लभ उठाते हैं।
वहीं दूसरी ओर नाइट राइडर्स एक ऐसी टीम है जो सपाट और धीमे विकेट दोनों पर प्रभावी है। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर ही हराया था। जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। । पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी कप्तान अय्यर के अलावा प्रियांश आर्य ओर नेहल वढेरा व प्रभसिमरन सिंह और फिनिशर शशांक सिंह पर निर्भर है। उसे दो खिलाडिय़ों ऑलाउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस कमजोर फार्म से नुकसान हुआ है। अब वह इनसे बेहतर प्रदर्शन चाहेगी।
केकेआर की बात करें तो उसकी बल्लेबाज नरेन के अलावा क्विंटन डी कॉक, कप्तान आजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर व मनीष पांडे जैसे बल्लेबाजों पर अधारित रहेगी जबकि गेंदबाज की कमान हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती के पास रहेगी।
दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं :
पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फग्र्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉकिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया।








