चर्च मैदान पर निशुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर

Join Us

सीहोर ग्रीन ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन एक मैच खेला गया। जिसमें सीहोर ग्रीन ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया। इस रोमांचक मैच सीहोर चिल्ड्रन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा रविवार को प्रशिक्षण शिविर में अनेक खिलाड़ियों को कोच ने खेल की बारीकियों से अवगत किया। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि शामिल थे।
रविवार को एक रोमांचक मैच खेला गया था। जिसमें सीहोर ग्रीन ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया। इस मैच में सीहोर ग्रीन की ओर से अनंत कुशवाहा और रोहिल ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा सीहोर चिल्ड्रन की ओर से एक मात्र गोल रुद्रवीर सिंह ने किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को सीहोर बाइज और सीहोर गर्ल्स के मध्य साढ़े चार बजे मैच खेला जाएगा।

Previous articleभारतीय युवा मोर्चा ने की बाबा साहब जयंती धुमधाम से मनाने की अपील
Next articleसीहोर को स्वच्छ बनाने हेतु लोगों में जागरूकता जरुरी