नई दिल्ली (ए.)। दूसरे दिन पूछताछ के दौरान एनआईए को राणा ने बताया कि दुबई के एक शख्स को मुंबई आतंकी हमले की पूरी साजिश की जानकारी थी। डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी ने कथित तौर पर राणा की दुबई में इस हमले में शामिल एक अन्य साजिशकर्ता से मुलाकात कराई थी।
मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से एनआईए ने शानिवार को कई घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने आतंकी राणा से मुंबई हमले में शामिल लोगों और हमले से पहले की गई यात्रों को लेकर कई सवाल पूछे हैं। राणा ने पूछताछ में एक दुबई के शख्स के बारे में जिक्र किया है। हालांकि अभी उस खबर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
एनआईए की पूछताछ में राणा ने बताया कि दुबई के एक शख्स को मुंबई आतंकी हमले की साजिश की जानकारी थी। डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी ने कथित तौर पर राणा की दुबई में इस हमले में शामिल एक अन्य साजिशकर्ता से मुलाकात कराई थी। अमेरिकी जांच एजेंसियों की ओर से भारतीय अधिकारियों को दी गई जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति मुंबई हमले के बारे में जानता था।
हेडली ने राणा को भारत न जाने के लिए कहा था
एनआईए सूत्रों के अनुसार, डेविड हेडली ने 2008 में राणा को भारत की यात्रा न करने की चेतावनी दी थी। जो इस बात की ओर इशारा करता है कि हेडली को होने वाले हमले के बारे में पता था।








