सीहोर। लगातार 18 वर्षों से निरन्तर गर्मी के दिनो में स्थानीय लुनिया चौराहे पर वर्मा पेट्रोल पंप के सामने स्व.श्री बाबूलालजी वर्मा एवं श्रीमती शांती देवी वर्मा की पुण्य स्मृति में सार्वजनिक प्याऊ का शुभांरभ उनके पुत्र सूर्यप्रकाश वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज वर्मा पुत्रवधु अनुराधा वर्मा, संगीता वर्मा, पूजा वर्मा पुत्री गायत्री वर्मा, हर्षा वर्मा तथा पोते यश, राज, स्पर्श द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर समाज सेवी विष्णु कौशल, मुकेश पाल, रघुवीरसिंह, अशोक चौधरी, राजवीर, ओमप्रकाश बारेला, सानू बेल्डर, विनोद ठेकेदार, राजकुमार, गोपाल शर्मा, हफीज अब्दुल्ला, दीपक शाक्य आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।








