चर्च मैदान पर आज से होगा 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर

Join Us

रोमांचक मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर गर्ल्स को 2-1 से हराया
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर गुरुवार की शाम को आरंभ होने वाले 85 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने बैठक का आयोजन किया था, वहीं शाम को एक मुकाबला खेला गया। जिसमें सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर गर्ल्स को 2-1 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से युवराज-जय ने 1-1 गोल किया था।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को खेले गए मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से मैच के 15 वें मिनिट में युवराज ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी, वहीं सीहोर गर्ल्स की ओर से सैंकड हाफ में सीया ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। वहीं मैच के अंतिम समय में जय ने एक गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई।

Previous articleमुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने ली राजस्व शाखा की बैठक
Next articleनपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी शहरवासियों को 11 लाख की सौगात