आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि- आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। आज अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें।
वृष राशि- आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढऩे में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने इष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि- घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। आज नवरात्रि के नौवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे।
सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य रहेगी।
कन्या राशि- आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें।
तुला राशि- आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपके व्यवहार से लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी।
वृश्चिक राशि- अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा।
धनु राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज किसी से वाद विवाद करने से बचे। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।
कुंभ राशि-आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपति के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मीन राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम को लेकर की गई मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

Previous articleबीमाधारकों के साथ चतुराई
Next articleपीएम मोदी ने मोटापे को लेकर जताई चिंता, दी सलाह- फिट रहने के लिए इस चीज का इस्तेमाल कम करने को कहा