– मंत्री ने अमिताभ बच्चन को किया धन्यवाद ज्ञापित
भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश की सडक़ों पर गड्ढों की सूचना देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शुरू किए गए लोकपथ मोबाइल एप्लीकेशन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। हाल ही में चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में इस एप्लीकेशन को लेकर फि ल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक प्रतिभागी से सवाल किया है। यह प्रतिभागी मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रचित बिल्थरिया थे। जिन्होंने सवाल का सही जवाब दिया। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मध्य प्रदेश के नवचार को स्थान देने के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने लोकपथ नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति एमपी की सडक़ों में गड्ढों की शिकायत रूपी सूचना सीधे विभाग को भेज सकते हैं। इस पर आने वाली सूचना के बाद विभाग तत्काल ही सडक़ों के गड्ढे जल्द सही करवाता है।








