धूमाधाम से मनाया उत्साहपूर्वक मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Join Us

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप बिजोरिया की अध्यक्षता में धूमधाम से वार्ड नंबर 6 में मनाया गया। श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को बताया कि 6 अप्रैल 1980 को बम्बई अधिवेशन में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। भाजपा पार्टी ही नही एक राष्ट्रीय विचारधारा जिसकी सोच रही है कि गरीब से गरीब व्यक्ति को शासन की योजना का लाभी मिले। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि गरीब हमारा नारायण है, उनकी सेवा कर ली तो समझो ईश्वर की सेवा कर ली। उच्च वैभव के शिखर पर ले जाने का कार्य भाजपा व भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास में विश्व मानचित्र पर नम्बर वन है। हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव प्रदेश में अधोसंरचना एवं उद्योग धन्धों के लिये करोड़ो रूपयों का भारी भरतक निवेश ला रहे हैं, जिससे बैरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। सभी कार्यकर्ता समर्पण भावना के साथ पार्टी का कार्य करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद प्रदीप बिजोरिया, संतोष कुमार वर्मा बूथ अध्यक्ष मनोहर सिसोदिया, वार्ड अध्यक्ष श्याम बाई विश्वकर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा वर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, हार्दिक वर्मा, वंशिका वर्मा, सीमा मालवीय, राधा धामी, झरना धामी, आशु धामी, जया ललवानी, एन. वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Previous articleअवकाश के दिनों में भी समग्र ई केवायसी केन्‍द्र रहें एक्टिव, पंचायतवार लक्ष्यों का निर्धारण कर ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए :- कलेक्‍टर सोनिया मीना
Next articleभाजपा सरकार के संरक्षण में सौरभ शर्मा को मिली जमानत पर कांग्रेस ने जमकर किया  विरोध प्रदर्शन