सीहोर। शासकीय विद्यालयो में छात्र संख्या में वृद्धि करने हेतु प्रांतीय शिक्षक संघ की पहल को ग्रमीणों को खूब भा रहा है सीहोर जिले के सीहोर,आष्टा ब्लॉक के बाद अब इछावर ब्लॉक ग्रामों में शिक्षा रथ जैसे ही जा रहा है तो वह आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं क्योंकि इससे पूर्व उन्होंने अशासकीय विद्यालय को इस तरह संपर्क करतें हुए देखा हैं। शिक्षा रथ से जैसे ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के विषय में पम्प पिलेट्स के साथ ही ऑडियो के माध्यम से बताया जाता हैं तो ग्रमीण बच्चे एवं पालक रथ के समीप पहुंच जाते हैं । इछावर में शिक्षा रथ का ग्राम झालकी , दीवडीया, रामदासी, हिम्मतपुरा, आर्या, दुदलई में भव्य स्वागत हुआ। विद्यार्थी नामांकन वृद्धि शिक्षा रथ सीहोर नगर के साथ जिले के 101 ग्रामों में पालक सम्पर्क के उद्देश्य से चलाया गया था। परन्तु इसका पालको का आकर्षण , लोकप्रियता, एवं शिक्षकों की मांग के कारण इसका समय सीमा बड़ा दी हैं शिक्षा रथ के माध्यम से शासकीय स्कूल की विशेषताएं लोगों तक 10000 पंपलेट के माध्यम से प्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं स्कूल स्टाफ घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और प्रेरित कर रहे हैं कि सरकारी स्कूल में एडमिशन कराएं । छात्र संख्या वृद्धि करने हेतु शिक्षा रथ के साथ स्कूल स्टाफ एवं संगठन के पदाधिकारी इछावर ब्लॉक अध्यक्ष महेश मालवीय, नगर अध्यक्ष इन्दर सिंह ठाकुर इछावर ग्रमीण अध्यक्ष अनिल करमोदिया, देवेंद्र कुमार पटेल चंद्र सिंह ठाकुर, अखिलेश इटावदिया , कपिल ठाकुर,रवि शर्मा, जालमसिंह ,गणेश शर्मा ,चुन्नीलाल परमार,गुलाब वर्मा, रकीब खान,मधु शर्मा,ममता स्नोत्रा, देवेन्द्र वर्मा,अजब सिंह ठाकुर,जगदीश श्रीवास्तव,अतुल सेन ,कैलास प्रसाद जाट,मोहन जाट , रमेश बामनिया,सोनू गोफनीय,नमीम शेख कैलाश प्रसाद जाट जीवन सिंह ठाकुर , सीमा मालवीय, श्रद्धा मेवाड़ा राधेश्याम वर्मा, रामचंद्र वर्मा, शिवराज प्रजापति, जगदीश प्रसाद सेन , विनोद सेंगर, मौजूद थे।








