सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 46वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जगह-जगह पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमें गर्व है कि हम भी इस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ये हमारा सौभाग्य भी है कि हम पार्टी के सिपाही बनकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय जनपा पार्टी को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजामाता सिंधिया, अटलबिहारी वाजपेयी जैसे कुशल नेतृत्व ने खड़ा किया और आज पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश में प्रधानमंत्री श्रीमोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाहजी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा सहित प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में लगातार आगे बढ़ रही है। श्री अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास… आज इसी मूलमंत्र के साथ भाजपा सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम किया जा रहा है। देश विश्व का सर्वाेच्च राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। सभी को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।








