आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आत्मविश्वास और अच्छे मनोबल के कारण आप बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल भी बना रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है।
मिथुन राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर सबका हल निकाल लेंगे। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए है। आज परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम बनायेंगे। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा लें। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं, किसी भी मामले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज आप आखों का खास ख्याल रखें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज आप ध्यान रखें कि नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में बीत सकता है।
कन्या राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जिससे दिन भर की भाग-दौड़ भूल जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारवालों की राय अवश्य लें। आज आपको अपने जरुरी दस्तावेज संभाल कर रखने की आवश्यकता है। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगें।
तुला राशि: आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्चे पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें । आज महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समयबीतेगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है।
मकर राशि: आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। आज बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आप रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। आज व्यर्थ के खर्चे पर नियंत्रण रखें। छात्रों को आज अच्छी ख़बर मिलने के योग बने हुए है। आज नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वला है। आज आप कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कार्यों में आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं। आज व्यवसाय में रोज की अपेक्षा अच्छा लाभ होगा। आज कैश के लेन-देन में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान कैंसल करना पड़ सकता है।आज आपके व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा । मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Previous articleदेश में 13 नये अरबपति
Next articleप्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया