छतरी घाट, कस्बा सीहोर पर आज गहरीकरण का काम प्रारंभ

Join Us

नदी का मूल स्वरूप लौटाना प्रमुख उद्देश्य है..नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर

प्राचीन एवं धार्मिक कस्बा क्षेत्र में आज सुबह छतरी घाट से सीवन गहरीकरण का काम शुरू हुआ है,भारी तादाद में  मिट्टी वाला यह क्षेत्र में पोकलेन द्वारा मिट्टी खोदी जा रही है एवं डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी बाहर ले जाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के किसी भी हिस्से में नदी के पानी को बांध से नहीं रोका गया, सिर्फ कस्बा क्षेत्र में ही पानी एकत्रित किया जाता है। बारिश का ज्यादा से ज्यादा पानी एकत्रित हो सके इस लिए कस्बा क्षेत्र में गहरीकरण प्राथमिकता से करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही हनुमान फाटक के पुल के दोनों और सफाई की जानी चाहिए। ताकि जल संरक्षण ज्यादा से ज्यादा हो सके। इसको लेकर मां सीवन उद्धार समिति लगातार प्रयास कर रही है और उनके प्रयासों की सराहना स्थानीय लोगों के साथ नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने की। समिति के लोगों ने भी आश्वासन दिया कि वे इस काम मे नपा का पूरा सहयोग करेंगे।

पहले दिन खुदाई से पहले सबसे पोकलेन मशीन की पूजा की गई,पोकलेन ड्राइवर को तिलक कर गहरीकरण का काम शुरू हुआ

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ,क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि सुदीप व्यास, पार्षद आशीष गहलोत,पार्षद मांगीलाल मालवीय, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र राठौर,मां सीवन उद्धार समिति के महिपाल जैन,प्रदीप चावड़ा,अश्विन नामदेव, राजेश पहलवान,प्रकाश यादव,दीपक यादव,दर्शन सिंह बेस,सुधीर सिंह बेस,हेमंत सिंह बेस, लोकेश सोनी , लल्लू जाटव, कैलाश चव्हाण, विपिन यादव,नीरज यादव,सनी पहलवान,अनु यादव,कैलाश वशिष्ठ,सतीश राठौर,सोनी पहलवान,किशन यादव,शंकर ठाकुर,विनोद यादव,शुभम यादव,सुधीर सोनी,रघुवीर सोनी,शिवलाल भावसार  साथ ही कस्बा क्षेत्र के अनेक लोग गहरीकरण के प्रारंभ पर शामिल हुए,सभी ने नगर पालिका परिषद सीहोर का आभार प्रकट किया ।

Previous articleरविवार को किया जाएगा रात्रि बारह बजे निशा महा आरती का आयोजन
Next articleनगर पालिका की पहल का भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया स्वागत