आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा दो दिवसीय इन्टर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता

Join Us

सीहोर। प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी खेल प्रतिभाओं को मंच देने और उनकी प्रतिभाओं को उभारने के लिए आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा 2 दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल अंडर 17 टूर्नामेंट का आरंभ आईईएस कैम्पस के फुटबॉल ग्राउन्ड में किया गया जिसमे आईईएस पब्लिक स्कूल सहित 10 टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कमलेश अग्रवाल, मप्र फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं जिला सचिव सीहोर, मुख्य आतिथि, आनंद उपाध्याय, संयुक्त सचिव जिला फुटबॉल संघ एवं देवांश सिंह, सीईओ, आईईएस यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मैच भोपाल अकादमी एवं आईईएस ए टीम के बीच खेला गया इसमें भोपाल अकादमी 4-2 से विजयी रहा दूसरा मैच ग्लोबल स्कूल एवं आवसी बीच खेला गया जिसमें ग्लोबल स्कूल 3-0 विजेता रही स्कोर रहा। तीसरा मैच आईईएस पब्लिक स्कूल ब एवं भोपाल अकादमी के बीच खेला गया जिसमें आईईएस ब विजेता रही स्कोर 3-0 रहा। वहीं लीग मैच का अगला मुकाबला का छठवा मैच पुलिस बॉयज एवं सीहोर आवासी 1 के बीच खेला गया जिसमें विजेता रही आवासी पेनाल्टी के तहत स्कोर 6-5 रहा। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल अंडर 17 टूर्नामेंट में शुक्रवार को  सेमी फाइनल और फाइनल के मुकाबले खेला जाएगे तदुपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleमरीह माता मंदिर में हर दिन होती माता की आराधना और कन्या भोज
Next articleभाजपा नगर मंडल की बैठक में कार्यक्रमों का खाका तैयार-6 से 14 अप्रैल तक स्थापना दिवस, गांव चलो अभियान और अंबेडकर जयंती मनाएंगे