आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
वृष राशि: आज करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस मैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दाम्पत्य रिश्ते की दूरियां खत्म होगी, रिश्ते में मधुरता आयेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर उलझ सकते हैं, लेकिन किसी अनुभवी की सलाह से जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। बच्चे आपसे अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी।
सिंह राशि: आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें जॉब पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आज आपको खास बात पता चल सकती है, जिससे आप खुद को सरप्राइस महसूस करेंगे।
कन्या राशि: आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरुरी काम में थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है, रिश्ते में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े उलझे हुए नजऱ आयेंगे, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बनायेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ कहीं घूमने जायेंगे।
धनु राशि: आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगी। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप जो काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे।
मकर राशि: आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपने मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।
कुंभ राशि:आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता हासिल होगी। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफि़स में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही आज आप सेहतमंद बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन बढिय़ा रहेगा।
मीन राशि:आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे, उनके लिए खरीदारी भी करेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

Previous articleअंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी
Next articleसंसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा को अवरुद्ध कर रही सरकार : प्रियंका गांधी