सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मुठभेड़ में मारा गया झीरम हमले का मास्टर माइंड श्याम उर्फ चैतू, 25 लाख का है इनामी

Join Us

दंतेवाड़ा (ए.)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में 25 लाख रुपये के इनामी शीर्ष कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में सुबह करीब 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान शीर्ष कमांडर सुधीर समेत तीन नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए। साथ ही आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल, .303 राइफल, 12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। प्रारंभिक तौर पर एक नक्सली की पहचान तेलंगाना के वारंगल जिले के निवासी डीकेएसजेडसीएम (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य) सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई। अन्य दो माओवादियों की पहचान की जा रही है। दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों ने अब तक 100 नक्सलियों को मार गिराया है।

Previous articleमुक्त व्यापार की विडंबना
Next articleप्रेमी संग महिला हुई फरार तो परिजनों ने 6 घरों पर चलवा दिया बुलडोजर