सीहोर। वाबीसा ब्राह्मण महिला मण्डल मातृ शक्ति जिला शाखा सीहोर द्वारा दिनांक 23 मार्च 2025 को फाग उत्सव श्री माधव महाकाल आश्रम सीहोर पर मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ महिलाओं का पुष्पहार से गुलाल लगाकर सम्मान किया गया एवं वरिष्ठों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर श्रीमती चन्द्रकलां सुरेश शर्मा का चयन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रीमती वीणा व्यास, श्रीमती सरोज देवी शर्मा, सरोज रावत, श्रीमती गुलाब देवी, श्रीमति कुमकुम सहित बड़ी संख्या में महिलाऐं उपस्थित रही।








