जम्मू-कश्मीर : डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Join Us

जम्मू ,(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह बरामदगी डोडा की भद्रवाह तहसील के भलरा इलाके में तलाशी के दौरान की गई।अधिकारियों ने कहा, संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान, एके-सीरीज के 25 कारतूस, एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और पिस्तौल के छह कारतूस बरामद किए गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण जब्ती है जो क्षेत्र में उपद्रवी तत्वों की मौजूदगी को दर्शाती है।अधिकारियों ने कहा, यह अभियान खुफिया सूचनाओं पर आधारित था, जिसमें सुरक्षाबलों को संदेह था कि इलाके में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे हथियारों का होना खतरा पैदा करता है। इन हथियारों को जमा करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Previous articleदिल्ली के डियर पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में मचा हडक़ंप
Next articleदिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम दो दिन में बढ़ेगी गर्मी