आज का राशिफल

Join Us

मेष
अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाना आवश्यक है। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित चल रहे विवाद आपसी सामंजस्य से ही हल होंगे।
वृषभ
जीवन में मिले धोखे आज कठोर निर्णय लेने पर मजबूर करेंगे। प्रेम प्रसंग में चल रहे तनाव बढ़ सकते हैं। दूसरों के निजी कार्यों में दखल न दें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, यात्रा सुखद रहेगी।
मिथुन
अपने बल पर आगे बढ़ेंगे। अपनी निंदा से घबराएं नहीं मेहनत करें और आगे बढ़ें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से व्यवहार मधुर होंगे।
कर्क
आर्थिक समस्या का समाधान होगा। संपत्ति से संबंधित मामलों में सतर्क रहें, जल्द किसी पर विश्वास ना करें। करियर में उन्नति के नए मार्ग स्थापित होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
सिंह
दिनचर्या में आए बदलाव से जरूरी कार्य लंबित रहेंगे, धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। परिजनों से विवाद समाप्त होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। आवास निवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।
कन्या
व्यापार में लाभ होगा। तेल तिलहन के कार्य से जुड़े व्यापारियों के लिए समय शुभ है। नए राजनीतिक संबंध स्थापित होंगे जो लाभकारी साबित होंगे। संतान के करियर में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला
व्यावसायिक गतिविधियां बढेंगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग आगे बढऩे में सहायक होगा। संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। बहनों के व्यवहार से नाराज रहेंगे।
वृश्चिक
समय रहते निजी कार्य पूरे करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।
धनु
आपको अपने व्यवहार को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। कम बोलें अच्छा बोलें, क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, संपत्ति से संबंधित कानूनी विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे।
मकर
मन अशांत रहेगा। पारिवारिक संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे, संतान के दांपत्य में चल रहे विवाद से परेशान रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, कार्यस्थल पर लोगों के सहयोगी व्यवहार से कार्य पूरे होंगे।
कुंभ
दिन शुभ है। रूके कार्य पूरे होंगे, पारिवारिक आपसी विवाद खत्म होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।
मीन
समय की अनुकूलता का आभास होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। वाहन सुख संभव है। कर्मचारी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मकान दुकान से संबंधित समस्या का समाधान पक्ष में होगा।

Previous articleएक और जज्बाती मुद्दा
Next articleसीतापुर : प्रेम विवाह के एक माह बाद ही खत्म हुई प्रेम कहानी, पति-पत्नी ने की आत्महत्या