सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिवार के दुख में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एवं अलवर से सांसद भूपेंद्र सिंह यादव के पिता कदम सिंह यादव का पिछले दिनों 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद से उनके पैतृक गांव जमालपुर में लगातार केंद्रीय मंत्री, मंत्री सांसद, विधायक सहित अन्य नेताओं, गणमान्य लोग पहुंचकर परिवार के इस दुख में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सीहोर के कद्दावर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने भी उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार को यह दुख सहन करने की भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान श्री अरोरा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह को शोक संवेदना भी व्यक्त की।








