कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा

Join Us

बाराबंकी (ए.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल यहां रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से यह हादसा टल गया। दरअसल दरभंगा से जालंधर जा रही अंतोदय एक्सप्रेस के पहियों में आग लग गई। क्रॉसिंग संख्या 17 पर पहुंचते ही गेट में नवीन कुमार ने आग देखकर इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने आनन-फानन में ट्रेन को स्टेशन पर रोका। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन के डिब्बों से कूदकर रेलवे ट्रैक पर यहां वहां भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, जनरल कोच के पहियों में ब्रेक पेडल के जाम हो जाने की वजह से ट्रेन में आग लगी थी। रेलवे कर्मचारियो आनन-फानन में फायर सिलेंडर का इस्तेमाल पर आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Previous articleबेंगलुरू में भारी बारिश के चलते हवाई उड़ानों पर असर
Next articleनागपुर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से वसूली जाएगी : मुख्यमंत्री फडणवीस