प्रबुद्ध नागरिकों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में सेवादल अध्यक्ष खंगराले ने सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर जिले के कलेक्टर बाला गुरु के को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार कर आष्टा नगर पालिका परिषद द्वारा जनता के हित में स्वींगपुल का निर्माण कराया गया है। उक्त स्वींगपुल चोरों की भेट चड़ गया, जिसकी दरबाजे खिडक़ी विद्युत सामग्री चोरी चली गई है। स्वींगपुल परिसर में बड़े-बड़े झाड़ पेड़ लगे हुए हैं। एमपीईबी से विद्युत कनेक्शन भी नही कराया जा रहा है। ना ही स्वींगपुल को संचालित किया जा रहा है। जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। कई बार शिकायत करने के पश्चात भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जनहित की समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
सीहोर नगर के वार्ड क्रं. 21 के इडब्ल्युएसएलआईजी पं.दीनदयाल नगर कॉलोनी हाऊसिंगबोर्ड, सीहोर में भीषण जल संकट है। हर तीसरे दिन में मात्र 15 मीनट के लिये नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा प्रदान किया जाता है, जिससे नागरिकों को काफी समस्या है। पीएचई स्टोर रूम के सामने एक नवीन हेण्डपम्प तत्काल लगाये जाने की मांग प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा की गई है।
सीहोर तहसील के ग्राम मोगरा फूल में दलितों को मिली शासकीय पट्टे की भूमि पर मुस्लिम समाज के प्रभावशाली लोगों द्वारा कई वर्षों से अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया गया है। फसल के साथ पट्टे की भूमि में लगे बोर से पानी को भी बेचा जा रहा है। दलित आवेदक कैलाश, राजाराम, जीवन मालवीय पिता फकीरचंद मालवीय, महेश पिता नन्दकिशोर मालवीय द्वारा लोकसेवा गारण्टी केन्द्र में दिनांक 25/10/2024 को सीमांकन के लिये आवेदन किया गया था, जिसकी सीएम हेल्पलाईन 31437340 के अन्तर्गत शिकायत करने के पश्चात भी तहसील कार्यालय सीमांकन नही कराया जा रहा है।
आष्टा तहसील के ग्राम बागेर में दलित गजराजसिंह, इंदर सिंह पिता प्रहलाद सिंह मालवीय को सन 1969 में तत्कालीन मंत्री उमराव सिंह के कार्यकाल में पट्टे दिये गये थे, जिस पर ग्राम के प्रभावशाली व्यक्ति कमलसिंह ठाकुर, कुमेर सिंह ठाकुर द्वारा कब्जा कर लिया गया है एवं बिना कलेक्टर की पर्मीशन के पट्टे की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री भी करा ली गई है। समस्त समस्याओं के तत्काल निराकरण को लेकर कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीओ नेहा जैन, सीहोर राजस्व अधिकारी तहसील तनमय वर्मा, तहसीलदार भरत नायक, अविनाश सोनानिया को समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, पूर्व शिक्षक मदन मालवीय, पूर्व सेल टेक्स अधिकारी बृज किशोर अहिरवार, राधेश्याम खरे, महेश भारती, रामस्वरूप झा, विजय गुप्ता, बद्री प्रसाद बरेठा, छबीलाल अहिरवार, सिनाथ मालवीय, कैलाश मालवीय, राजाराम मालवीय, जीवन मालवीय, नन्द किशोर मालवीय, महेश मालवीय आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Previous articleअंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह 22 मार्च को क्रिसेंट रिसोर्ट में होगा
Next articleवोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड