नई दिल्ली (ए.)। अमेरिकी पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनके और ट्रंप के बीच आपसी विश्वास का एक मजबूत बंधन है। वहीं ट्रंप के दूसरे कार्यकाल पर बात करते हुए पीएम ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पहले से ज्यादा तैयार और संगठित हैं। उन्होंने कहा- ‘ट्रंप के पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण और एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना है, जो उनके लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करेगी ‘। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने ट्रंप की टीम से मुलाकात की, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड, विवेक रामास्वामी और एलन मस्क जैसे लोग शामिल थे।
‘हाउडी मोदी ‘ कार्यक्रम की यादें
पीएम मोदी ने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी ‘ कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि ट्रंप ने पूरी विनम्रता से दर्शकों के बीच बैठकर उनका भाषण सुना। ‘यह अमेरिका के राष्ट्रपति की विनम्रता को दर्शाता है। वह दर्शकों के बीच बैठे और मेरा भाषण सुना, यह उनके शानदार व्यक्तित्व का परिचायक था ‘।
जब ट्रंप ने सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर दिया साथ
इस दौरान पीएम मोदी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया कि कैसे उन्होंने ट्रंप से स्टेडियम में दर्शकों के बीच जाने का सुझाव दिया और ट्रंप ने बिना किसी झिझक तुरंत सहमति दे दी।








