रंग व गुलाल लगाकर मृतक आत्मा को दी श्रद्धांजली
सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा सीहोर शहर में गमी परिजनों के बीच पहुंचकर रंग व गुलाल लगाते हुए मृतकों के चित्र पर पुष्पमालाऐं अर्पित करते हुए मृतक आत्मा की आत्मशांति की प्रार्थना की तथा दुखी परिजनों को दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्री गुजराती द्वारा सर्वप्रथम सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले की माताजी श्रीमती सुशीला देवी स्वर्गीय नेकराम खंगराले, श्रीमती सुमन रामनारायण ताम्रकार राष्ट्रीय संत अजय पुरोहित के पिता डॉ.पुरोहित, श्रीमती सुमन भार्गव, राजेश आजाद रनवारे, जसवंत आर्य, धरम प्रकाश आर्य के नाती, चुन्नीलाल जाटव हेड साहब की धर्म पत्नि आदि गमी परिजनों के बीच पहुंचकर परिवार के सदस्यों को रंग व गुलाल लगाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ.अनीस खान, प्रदीप चौहान, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व तत्कालीन पार्ष श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, शहर कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष निशांत वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसनेता राजाराम बड़े भाई, पिछड़ा वर्ग कांगे्रस के प्रदेश महामंत्री प्रीतम दयाल चौरसिया, भूरा यादव, के.जी.बैरागी, नितिन जोहरी, सक्षम पालिवाल, सीताराम भारती, दीपक सोनकर, धन्नालाल परचौले, पन्नालाल खंगराले, मांगीलाल टिमरई, कमल अहिरवार,श्याम सोनकर, बी.एस.पैठारी, भगत सिंह परसैया, मुन्नालाल निरंजन, सौभाराम अहिरवार, बाबूलाल सूर्यवंशी तुलावट, चंचल महोबिया, हरिसिंह पुरविया, मोहन ठैकेदार, नारायण सिंह परिहार, रमेश जाटव आदि लोग शामिल थे।








