ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने बच्चों को बांटे पिचकारी और गुलाल

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल रजिस्टर्ड भोपाल ने आगामी होली के त्योहार को देखते हुए जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी और गुलाल वितरित किया। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गोविंदपुरा स्थित गोविंद गार्डन में किया गया, जहां बच्चों को पहले स्वल्पाहार कराया, उसके बाद होली की शुभकामनाएं देते हुए पिचकारी और गुलाल भेंट किए। इस मौके पर मंडल के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। इनमें सचिन सेवारमानी, गुड्डू अग्रवाल, गजेंद्र ठाकुर, राधेश्याम कैलाशिया, सचिन आर्य, कपिल ग्वाला, जनार्दन शर्मा, भरत रामचंदानी, सत्य नारायण अग्रवाल, मुकेश रैकवार, उमेश अग्रवाल, अवनीश वर्मा और प्रदीप सोनी सहित अन्य कई सदस्य शामिल थे।

Previous articleकलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
Next articleरूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब होगा खत्म, जेलेंस्की हुए सहमत