पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Join Us

सीहोर। प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रषेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तकर (अग्रणी) महाविद्यालय सीहोर में पुरस्कार वितरण समारोह कृतिरंग 2024-25 का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जागेष्वर पटले, संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री एवं गणमान्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश राय जी, जनभागीदारी अध्यक्ष, श्री सुदीप प्रजापति के आतिथ्य व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताष्व कुमार शर्मा की संरक्षण में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा मांॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। इसके पश्चात् मांॅ सरस्वती की वंदना महाविद्यालय की श्रीमती राजकुमारी वर्मा एवं समूह द्वारा प्रस्तुत की गई। तत्पष्चात् कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि व गणमान्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा व वरिष्ठ प्राध्यापकगण द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. तृप्ता झा द्वारा युवा उत्सव एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन में आयोजित विभिन्न विधाओं व प्रतियोगिताओ के नियम व सहभागिता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शीलचंद्र गुप्ता द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों व विद्यार्थियों की उपलब्धियों का वाचन वार्षिक प्रतिवेदन द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख व प्राचार्य डॉ. रोहिताष्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि हम किसी भी प्रतियोगिता में हारते या जीतते नहीं, बल्कि सीखते है, सीखना हमेषा जीतने से ज्यादा लाभकारी होता है।
मुख्य अतिथि श्री जागेष्वर पटले ने अपना उद्बोधन संस्कृत में देते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है। भारत की ज्ञान परंपरा पुरातन है। इस पर युवाओं का ध्यान आकर्षित कराया। उद्बोधन की अगली श्रृंखला में श्री अखिलेश राय जी ने कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार व मिलावट जैसी ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए युवाओं को आगे बढक़र देष का भविष्य सुरक्षित करना है। जनभागीदारी अध्यक्ष, श्री सुदीप प्रजापति व संगीतिका विद्यालय के श्री मांगीलाल ठाकुर ने भी अपने आशीष वचनो से विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा आदित्य उपाध्याय एम.एस.सी. भौतिकषास्त्र के छात्र को सत्र 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र अंबर शर्मा व छात्रा समीक्षा राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालयीन शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ, एन.सी.सी. कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक, उपस्थित रहे।

Previous articleनगर पालिका की निगरानी टीम ने की कार्रवाई
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण-नाक, कान, गला, दंत, बीपी, शुगर और खून की निशुल्क जांच कर 100 से अधिक मरीजों को दीं दवाइयां