नशे के खिलाफ अब बरनाला में चला बुलडोजर, दो महिला तस्करों के गिराए गए घर

Join Us

चंडीगढ़ (आरएनएस)। नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बुलडोजर तेजी से चल रहा है। वहीं, अब बरनाला में दो महिला नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया है।बरनाला की रहने वाली इन दोनों महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 16 केस दर्ज हैं। यह महिलाएं धडल्ले से काफी सालों से नशा तस्करी का काम कर रही थी। जिसके बाद अब पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया है। वहीं, पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने दावा किया कि इस महामारी से निपटने के लिए आगामी बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि पंजाब में नशीली दवाओं की महामारी के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस सरकार जिम्मेदार हैं। 2007 से पहले पंजाब ने हेरोइन या ‘चिट्टा’ जैसी सिंथेटिक दवाओं के बारे में कभी नहीं सुना था। अकाली-भाजपा शासन के दौरान इन दवाओं ने पंजाब में प्रवेश किया और हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया।
00

Previous articleडीएमके सांसद पर भडक़ उठे लोकसभा अध्यक्ष बिरला, आपको सदन से बाहर करता हूं
Next articleविधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से आगे बढऩे से रोका