सीहोर। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला शाखा सीहोर के द्वारा स्थानीय शिवांग रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार का स्वागत एवं पूर्व नाबाद प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष मनोहर गिरी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में के.के. पाण्ड्य कृषि उपसंचालक जिला सीहोर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष डी.पी. वर्मा शाजापुर, जिला अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, उज्जैन जिले के प्रांतीय प्रीतिनिधि दिनेश डोर, सहायक संचालक कृषि अनिल जाट एवं विकासखंड सीहोर के कृषि विकास अधिकारी कमलसिंह ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगठन कि मात्रशक्ति सदस्यों को सभी अथितियों ने पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया। पश्चात ब्लाक अध्यक्ष बुधनी जितेंद्र पवार ने स्वागत भाषण दिया। उपसंचालक कृषि के.के. पाण्ड्य ने संघ के सभी साथियों को संबोधित किया। पूर्व प्रान्ताध्यक्ष मनोहर गिरी ने संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाये तथा अंत मे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पाटीदार ने संगठन के साथियों को विश्वास दिलाया कि आज हमारी जो ज्वलित मांगें हैं जैसे 2800 ग्रेड पे हो, उच्च प्रभार, 70,80,90 प्रतिशत एवं तीन वर्ष कि परिविक्षा अवधि आदि मांगों के लिए संघ लड़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन मनीष धनगर ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष लाड़सिंह बकोदिया ने माना। कार्यक्रम मे जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।








