मेष राशि : आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा।
वृष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा।
मिथुन राशि : आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता मिलेगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी।
सिंह राशि : आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप बहुत कुछ सीखेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया करेंगे, किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।
तुला राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कम्प्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरुरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज नया काम शुरू करने से पहले, उसके जानकर व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।
धनु राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की पदोन्नति होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का प्रपोजल आयेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
मकर राशि : आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा, जिससे आपको रिलैक्स फील होगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियाँ बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है।
कुंभ राशि : आज आपका दिन खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए।
मीन राशि :आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी।






