आंदोलनरत किसानों के चंडीगढ़ कूच को देखते हुए सभी बॉर्डर सील, पुलिस अलर्ट पर

Join Us

चंडीगढ़,(ए)। पंजाब के किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके चलते आज किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में यह आंदोलन हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से अपील की है कि वे सडक़ों, राजमार्गों और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध न करें और जहां उन्हें रोका जाता है, वहीं सडक़ किनारे धरना दें। एसकेएम ने पंजाब सरकार पर विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया है।
किसानों की प्रमुख मांगें
आंदालनरत किसानों की प्रमुख मांगों में कृषि नीति के क्रियान्वयन, भूमिहीन मजदूरों को भूमि वितरण और किसानों की कर्ज माफी शामिल हैं। प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए अभी तक कोई निर्धारित स्थान आवंटित नहीं किया है, जिससे तनाव बढऩे की आंशका व्यक्त की जा रही है।

Previous articleजीआईएस भोपाल से ग्लोबल हुआ प्रदेश का स्टार्ट-अप इको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleकोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना और दी चेतावनी, जानें पूरा मामला