आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर डांट पड़ सकती है।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपमें पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने में आपको सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपनी संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बातें पता चल सकती हैं। आज लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुडऩा चाहेंगे।
कन्या राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको दूरसंचार से शुभ सूचना मिलेगी, इससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बन जायेगा। बच्चों से आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा।
धनु राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखनी है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज कुछ बड़ा और अलग करने की सोच सकते है। इस राशि की महिलाओं का दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर खास मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें, जिससे आपका मन शांत रहेगा।

Previous articleविपक्षी दलों की छींटाकशी और दुष्प्रचार
Next articleलखनऊ : नाबालिग से जबरदस्ती की कोशिश, अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज